कोण्डागांव

प्रदेश कांग्रेस की जारी सूची में कोंडागांव के 6 नेताओं को मिली जगह
25-Aug-2023 9:03 PM
प्रदेश कांग्रेस की जारी सूची में कोंडागांव के 6 नेताओं को मिली जगह

कोंडागांव, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की बागडोर दीपक बैज के संभालने पश्चात  प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की पहली सूची जारी हुई है, जिसमें महामंत्री और सचिव बनाये गए हैं।

पीसीसी की जारी नई सूची में कोंडागांव जिले के नेताओं को भी जगह मिली है, जिसमें कोंडागांव विधानसभा से तीन तो केशकाल विधानसभा से तीन नेता शामिल हैं। बिरस साहू सगीर अहमद कुरैशी सकुर खान धन्नू मरकाम मांहगू मरकाम के साथ महिला नेत्री जिला पंचायत सदस्य रमिला ब्रम्हा मरकाम सभी को प्रदेश कांग्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम व छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित जिले के सभी कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया है।


अन्य पोस्ट