कोण्डागांव

कलेक्टर ने दिलाई सद्भावना की शपथ
20-Aug-2023 10:10 PM
कलेक्टर ने  दिलाई सद्भावना की शपथ

कोण्डागांव, 20 अगस्त। कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली। 


अन्य पोस्ट