कोण्डागांव

कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ की रोकथाम पर कार्यशाला
16-Aug-2023 9:22 PM
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ की रोकथाम पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 16 अगस्त।
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ की रोकथाम, निषेध व निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के न्याय सदन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

सोमवार को सालसा के गाईड लाईन्स के अनुसार उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन जिला न्यायालय परिसर के न्याय सदन में स्वयं उपस्थित होकर माँ सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ की रोकथाम, निषेध व निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें जिला न्यायाधीश के द्वारा विभिन्न शासकीय, अर्द्धशासकीय विभाग व फर्म से आए अधिकारी, कर्मचारी / स्टेकहोल्डर्स को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ जैसी घटनाओं से रूबरू होना पड़ता है कई बार महिलाएं ऐसी घटनाओं का शिकार होकर अपनी मजबूरी एवं लज्जावश या अन्य कारणों से कही शिकायत नहीं कर पाति है और पीडि़त होती रहती है, इसकी रोकथाम आवश्यक है, इसी के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 2482 / 2014 एरेलियनो फर्नाडीज बनाम गोवा राज्य व अन्य में एक महत्वपूर्ण निर्णय दिनांक 12-5-2023 में पारित आदेश कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ की रोकथाम, निषेध व निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों के द्वारा उक्त कानून को प्रभावी कियान्वयन हेतु उपस्थित महिलाओं को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर रही हो महिला या अन्य महिलाओं को इसकी जानकारी हो उस उद्देश्य से प्रत्येक विभाग / फर्म जहां दस अधिक व्यक्ति कार्य कर रही हो वहां पर एक शिकायत समिति का गठन करने के संबंध में कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ की घटनाओं को रोकने के संबंध में यौन उत्पीडऩ की घटनाओं से निपटने इनके समाधान और दोषी व्यक्ति को सजा दिलाने के संबंध में कार्यस्थल पर काम का सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने तथा यौन उत्पीडऩ के बारे में कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने व घटनाओं की तुरंत और प्रतिशोध के डर के बिना रिपोर्ट करने के महत्व को बताते हुऐ शिकायतकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के संबंध में इस अधिनियम का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यशाला एवं कार्यक्रम का आयोजन करने के संबंध में जानकारी दी गई। अम्बा शाह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने कार्यशाला / कार्यक्रम का मंच संचालन किया। 

इस अवसर पर प्रिशिला पॉल होरो, अपर जिला न्यायाधीश कोण्डागांव, कमलेश कुमार जुर्री विशेष न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) कोण्डागांव, यशोदा नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव, शिवप्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव, अम्बा शाह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के साथ समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं फर्म के विभिन्न विभागों के आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष, सदस्य तथा स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे। 


अन्य पोस्ट