कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 9 अगस्त। विकास खण्ड माकड़ी के क्षेत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काटागांव, हाई स्कूल बुडरा, हाई स्कूल टेडमुंडा, हाई स्कूल हडीगांव , हाई स्कूल लभा की नवीं कक्षा की छात्राओं को मुख्य अतिथि रमीला ब्रह्मा मरकाम जिला सदस्य, विशेष अतिथि गजेंद्र राठौर विधायक प्रतिनिधि सगराम मरकाम ने साइकिल वितरण किया।
हाई स्कूल काटागांव में 36 हाई स्कूल टेडमुंडा में 03 हाई स्कूल लभा में02 हाई स्कूल हाड़ीगांव 24 हाई स्कूल में कुल 65 मैं साइकिल वितरण किया गया।
जिला सदस्य रमिला ने बच्चों को कहा कि बच्चे अच्छे पढ़े और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। शिक्षा की नींव से आप लोग अधिक मजबूत होंगे, शिक्षा ऐसी पूंजी है जो न कोई चुरा सकता है। पढऩे लिखने से आत्म बल को मजबूती मिलती है, आगे बढऩे के लिए राह तैयार होता है पढ़ लिख कर अपने माता-पिता का सपना पूरा कर अधिकारी व्यापारी वैज्ञानिक डॉक्टर इंजीनियर बने। अतिथियों ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
छात्राओं ने साइकिल पाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम का आभार मानते हुए खुशी जाहिर कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जमुना मरकाम सरपंच मनीराम मरकाम सरपंच राजेंद्र नेताम सरपंच सुधु राम मरकाम सरपंच सुखिया चौहान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ब्रह्मा मरकाम लेंस अध्यक्ष सोमनाथ कोराम मंडल अध्यक्ष मन्नू पटेल हेमेंद्र पटेल ग्राम के पंच विभिन्न स्कूलों के संस्था प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।