कोण्डागांव

बयानों के माध्यम से सुर्खियों मे बने रहने का निरर्थक प्रयास कर रहे बालसिंह-ब्रिज सोढ़ी
09-Aug-2023 3:47 PM
बयानों के माध्यम से सुर्खियों मे बने रहने का निरर्थक प्रयास कर रहे बालसिंह-ब्रिज सोढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 9 अगस्त। भाजपा नेता बालसिंह बघेल के बयान पर पलटवार करते कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ब्रिज सोढ़ी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाने से पहले बलसिंग बघेल पूर्ववर्ती खुद की भाजपा सरकार पर भी नजर डाल लेते तो अच्छा होता,जबरन बयानबाजी कर सुर्खियों मे बने रहने का प्रयास निरर्थक है टिकट की आस मे बैठे बालसिंग बघेल को लगा की अब टिकट की होड़ मे वे आगे है, इसलिए जनता के बीच बने रहने के लिए उन्हें कांग्रेस सरकार की नाकामी नजर आ रही।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि बालसिंह बघेल को वास्तव मे अनियमित कर्मचारियों से लगाव है तो ये बताएं उन्होंने पिछले 15 सालों में कितनी बार भाजपा शासन काल में मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह से अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के विषय में बात की है? क्या ये अनियमित कर्मचारी भाजपा के सरकार में नहीं थे क्या इनकी तकलीफ उस दौरान नहीं थी ?

भाजपा और बालसिंह बघेल को मुद्दे से कोई  मलतब नहीं है वे सिर्फ सुर्खियों मे बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। गाय के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपाईयों को गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी से और इससे हितग्राहियों को हो रहे लाभ से पेट में दर्द हो रहा है इसीलिए इस प्रकार की बयानबाजी पर उतर आए हैं।

15 सालों मे जिस भाजपा ने प्रदेश के शोषण के अलावा कुछ नहीं किया, वह भाजपा आज छत्तीसगढ़ के गोबर खरीदी पर तो  कभी विकास के मुद्दे पर सवाल उठाती है।

भाजपाईयों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है जिसे लेकर जनता के बिच जायें तो अंतिम सहारा बयानबाजी बस बचा है।


अन्य पोस्ट