कोण्डागांव

मतदाता जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला
07-Aug-2023 3:23 PM
मतदाता जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 7 अगस्त।
छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के बाद विधानसभा व लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले प्रशासन समस्त आवश्यक तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूलों में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल सुरडोंगर के छात्र- छात्राओं द्वारा नाका चौक केशकाल में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया। ततपश्चात कन्या शाला में सभी विभिन्न स्कूलों के बच्चों व शिक्षक स्टाफ ने मानव श्रृंखला के रूप में वोट की आकृति बनाकर आम जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, जनपद सीईओ रामेश्वर महापात्र,  आशुतोष शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, रामगोपाल ठाकुर, प्राचार्या अनिता झा समेत सभी स्कूलों के शिक्षक स्टाफ भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट