कोण्डागांव

महेंद्र कर्मा को कांग्रेसियों ने किया याद
06-Aug-2023 4:01 PM
महेंद्र कर्मा को कांग्रेसियों ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 6 अगस्त।
नक्सलियों के सलवा जुडूम आंदोलन के खिलाफ अभियान के नायक और बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती विश्रामपुरी में धूमधाम से मनाई गई।

विश्रामपुरी स्थित रेस्ट हॉउस में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर द्वारा शहीद महेंद्र कर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। विधायक संतराम नेताम ने स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 


अन्य पोस्ट