कोण्डागांव

सीआरपीएफ जवानों ने किया योग
21-Jun-2023 8:46 PM
सीआरपीएफ जवानों ने किया योग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जून।
188 बटालियन सीआरपीएफ कोण्डागांव द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया। 

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  भवेष चौधरी कमाण्डेन्ट 188 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्षन मे 188 बटालियन के द्वारा चिकलपुटटी कोण्डागांव सीआरपीएफ कैम्पस एवं 188 वाहिनी के विभिन्न कैम्पों जैसे केशकाल, विश्रामपुरी, बोरई (धमतरी), पुष्पालघाट (बस्तर) एवं जोबा में भरपूर उत्साह एवं उल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बल के सभी जवानों, उनके परिवारजनों ,सामान्य नागरिकों तथा स्कूली बच्चों द्वारा भाग लिया गया । 

188 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के  भवेश चौधरी कमाण्डेन्ट ने बताया कि 188 वाहिनी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात होने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर भी योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा योग के बारे में जागरुकता हेतु संदेश दिया गया। नियमित योग करने से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं शरीर स्वस्थ्य बना रहता है, योग निश्चित रुप से सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति प्रदान करने का साधन है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिये एक बड़ी राहत प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा योग के प्रति किए गए उल्लेखनीय योगदान के विषय में भी बताया। 

इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्थान की अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा भी कार्मिकों के परिवारों तथा महिलाओं को नियमित योग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

इस मौके पर 188 बटालियन के अधिकारी एस.ए.रोजन जिमिक द्वितीय कमान अधिकारी,  युद्धवीर सिंह टोकस उप. कमाण्डेन्ट,  अभिजीत काले उप. कमाण्डेन्ट,  कमलसिंह मीना उप. कमाण्डेन्ट, डॉ. एन. श्याम कुमार, चिकित्सा अधिकारी एवं अधिकारियों व जवानों तथा सीआरपीएफ के परिवार महिलाओं, बच्चों के साथ मिलकर योग  अभ्यास किया।


अन्य पोस्ट