कोण्डागांव

कोंडागांव,6 जून। उड़ान क्रीड़ा एवं युवा संस्थान( छ.ग) के संयुक्त तत्वावधान में क्रांति युवा मंडल ग्राम उड़ीदगांव में प्रथम वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषलाल नेताम, विशेष अतिथि सेवक राम मरकाम उद्यानिकी विभाग एवं अन्य विभागों से आए अतिथि लक्ष्मी निषाद सचिव, छाया चंद्रवंशी स्वास्थ्य विभाग, आशीष कुमार पोस्टमैन सलना, डीडी वर्मन पशु विभाग रहे।
पर्यावरण दिवस के बारे में विभिन्न विभाग से आए पदाधिकारियों ने अपने अपने कार्य योजनाओं को बताया। बिसलाल नेताम जिला उपाध्यक्ष ने पर्यावरण के संबंध में एवं युवाओं को आर्थिक सामाजिक खेल संस्कृति अन्य विषयों में उड़ान कृषि विकास संस्थान छत्तीसगढ़ काम कर रही है, इसके बारे में विस्तार से बताया। उद्यान विभाग से सेवकराम नेताम ने उद्यान से संबंधित विस्तार से बताया।
इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के बारे में जागरूक करने का संदेश दिए एवं बस्तर नृत्य आदि नृत्य प्रदर्शित किए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रांति युवा मंडल के अध्यक्ष और रुपेंद्र कुमार मरकाम ने युवा जागरण हमेशा समय-समय पर करने के लिए लोगों को आह्वान किया।