कोण्डागांव

शांति फाउंडेशन परिवार ने तालाब किनारे रोपे पौधे
06-Jun-2023 9:42 PM
शांति फाउंडेशन परिवार ने तालाब किनारे रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोंडागांव,6 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस को समाज सेवी संस्था शांति फाउंडेशन ने कोण्डागांव के हृदय स्थल बंधा तालाब के चारों ओर पौधा लगाकर मनाया, जिसमें नीम, करंज, गुलमोहर, पीपल के पौधे भी लगाए गए।

शांति फाउंडेशन के यतीन्द्र छोटू सलाम का कहना है कि यह हमारी प्रकृति का सबसे खूबसूरत श्रृंगार है। आज पौधा ही है, जिसकी वजह से मानव जीवन व जीव जंतु  जीवित है। आज इन पेड़ पौधों की वजह से हजारों प्रकार के पक्षी जीव जंतु इन पौधों पर निवासरत होते हैं। पौधा मानव जीवन के सबसे उपयोगी व आस्था की दृष्टि से एक पवित्र व परोपकार को दर्शाता एक ऐसा धरा है जिसकी तुलना सृष्टि के किसी और अन्य चीजों से नहीं की जा सकती। वह इंसानी जीवन को जीना भी सिखाती है। 

वह परोपकार जैसे महत्वपूर्ण इकाई भी आज क्षेत्र में लगातार पौधे लगाने को लेकर शांति फाउंडेशन के द्वारा कई प्रकार के मुहिम चलाए जा रहे हैं जिसमें हम लोगों ने क्षेत्रवासियों से यह भी अपील करते हंै कि अगर किसी परिवार में कोई बुजुर्ग व्यक्ति का देहांत होता है तो हम उनके याद में एक पौधा लगाएं और उस बुजुर्ग व्यक्ति को सालों साल के लिए अमर कर दें और उस पौधे में उनके नाम से भोजन अर्पण करें ताकि उस पेड़ में रहने वाले जीव जंतु पक्षी उस भोजन को ग्रहण करें। ऐसा ही क्षेत्र में गांव में किसी भी परिवार में जब बेटी या बेटा जन्म ले तो उनके नाम से पौधा जरूर लगाया जाए, ऐसी योजना हम लोगों ने सुनिश्चित की है ताकि वह पौधे और बच्चों के बड़े होते होते पेड़ में तब्दील हो जाए और हजारों लोगों को अपना हवा दें अपना छांव दें और पशु पक्षी के रहने के लिए एक आशियाना प्रदान करें, ऐसी योजनाओं से निश्चित तौर पर हम अपने गांव अपने शहर अपने जिले को एक नया पहचान दे पाने में कामयाब होंगे।
पौधा रोपण में मुख्य रूप से सर्व समाज अध्यक्ष धन्सरआज टण्डन, तरूण यादव,  डी राज सेठिया,  भावेस यादव, रमेश उसेंडी,  योगेश व अन्य लोग शामिल रहे।


अन्य पोस्ट