कोण्डागांव

अवैध लाल ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो पलटी, 2 महिला मजदूर सहित 4 घायल
24-Apr-2023 3:31 PM
अवैध लाल ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो पलटी, 2 महिला मजदूर सहित 4 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 अप्रैल।
सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव से कुछ दूर नेशनल हाईवे 30 पर 23 अप्रैल को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध लाल ईट का परिवहन किया जा रहा था। 

घटना के दौरान ट्रैक्टर में 4 मजदूर भी सवार थे, जिन्हें ट्रैक्टर पलट जाने से घायल हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। घायलों में दो महिला मजदूर भी शामिल है। फिलहाल सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस हादसे वाले ट्रैक्टर के संबंध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

घटना के संबंध में सिटी कोतवाली कोण्डागांव के टीआई भीमसेन यादव ने जानकारी दिया कि, बनियागांव का एक ट्रैक्टर गांव में ही एक स्थान से दूसरे स्थान लाल ईट का परिवहन कर रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही नेशनल हाईवे 30 पर अब्बू ढाबा के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया है। इस घटना में ट्रैक्टर सवार महिला मजदूर जानकी पोयाम (25) व सतनी पोयाम (45) पुरुष मजदूर जमधर पोयाम (24) व पौडु पोयाम (31) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

घायलों को तत्काल कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। घटना किस कारण से हुई इस संबंध में कोतवाली पुलिस के पास स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।


अन्य पोस्ट