कोण्डागांव
255 लाख के निर्माण कार्य मंजूर, मरकाम का जताया आभार
05-Apr-2023 9:10 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 5 अप्रैल। छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम के प्रयासों से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अधोसंरचना मद से 255 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार जताया है।
विधायक मोहन मरकाम से जब भी विधानसभा के क्षेत्रवासी मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं की मांग करते हैं, उनका प्रयास रहता है कि वे उनकी समस्याओं और मांगों को पूर्ण कर क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूर्ण योगदान दें। विकास की इसी कड़ी में एक और कड़ी जोड़ते हुए उनके प्रयासों से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास मद से 255 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने विधायक मोहन मरकाम का आभार जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे