कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 मार्च। 29वीं वाहिनी, भातिसी पुलिस द्वारा सामरिक मुख्यालय कोण्डागांव में 8 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया।
इस अवसर पर संजीव रैना (महानिरीक्षक), राणा युद्धवीर सिंह (उप महानिरीक्षक) व बेगराज मीना (उप सेनानी) एवं 29वीं वाहिनी के जवानों के साथ होली के त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जवानों को संबोधन में कहा गया कि होली हमारे देश के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है जो देश के विभिन्न राज्यों में रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर होते हुए एक दूसरे को रंग- अबिर व गुलाल लगाते है तथा भाईचारे की भावना व एकता की मिसाल को प्रज्जवलित करता है। इस अवसर पर संजीव रैना, महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी जवानों को हाली की बधाई दी गई।
जिला कोण्डागांव में स्थित 29वीं वाहिनी भातिसीपु बल के जवानों द्वारा होली के इस पर्व के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सभी जवानों द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर जवानों द्वारा एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाये गये एवं उनके परिवारजनों को होली की बधाई दी गई। वाहिनी द्वारा होली के इस पावन पर्व पर जवानों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई जिसका जवानों ने आनंद लिया।