कोण्डागांव

विधानसभा प्रश्नों के त्वरित उत्तर प्रेषण हेतु नोडल अफसर नियुक्त
02-Mar-2023 9:12 PM
विधानसभा प्रश्नों के त्वरित उत्तर प्रेषण हेतु नोडल अफसर नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 मार्च।
कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान जिले में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में संकलित कर त्वरित जानकारी प्रेषण हेतु संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार केसरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

संयुक्त कलेक्टर श्री केसरिया का दूरभाष नम्बर 07786-242002 तथा मोबाईल नम्बर 94242-28958 है। जिले के सभी विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों को विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय हेतु विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त कर अधिकारी का नाम, दूरभाष एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी प्रेषित करते हुए विधानसभा प्रश्नों के उत्तर त्वरित तैयार कर प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। वहीं विधानसभा सत्र के दौरान कलेक्टर के अनुमति के बगैर मुख्यालय से बाहर प्रस्थान नहीं करने के निर्देश दिये गये हैं। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

 


अन्य पोस्ट