कोण्डागांव

30 किलो गांजा संग राजस्थान के 2 गिरफ्तार
17-Feb-2023 3:27 PM
30 किलो गांजा संग राजस्थान के 2 गिरफ्तार

ओडिशा से गांजा लेकर राजस्थान जा रहे थे
केशकाल, 17 फरवरी। केशकाल पुलिस ने  कार में ओडिशा से 30 किलो गांजा लेकर राजस्थान जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 
 थाना प्रभारी उप निरी. अलील चंद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एएसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस द्वारा थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाकर संदेहास्पद वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना के सामने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एच.आर 61 सी 4779 को रोक कर पूछताछ व तलाशी की गई। जिसमें 33 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया है।  आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर राजस्थान जा रहे थे। फिलहाल आरोपियों को एनडीपीएस की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

 


अन्य पोस्ट