कोण्डागांव

मधु तिवारी को अवध साहित्य सम्मान
10-Jan-2023 9:48 PM
मधु तिवारी को अवध साहित्य सम्मान

कोण्डागांव, 10 जनवरी। विश्व हिंदी दिवस पर मधु तिवारी को अवध साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। मंगलवार 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी प्रचार प्रसार के लिए समर्पित साहित्यिक सेवाओं हेतु सुदीर्ध हिंदी सेवा कविता, कहानी लेखन मंच संचालन, इत्यादि हिंदी साहित्य के विधाओं में निरंतर एवं रचनात्मक योगदान हेतु स्वदेश संस्थान अयोध्या एवं शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय धाकड़ पारा की सहायक शिक्षक मधु तिवारी को अवध साहित्य सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर हिंदी साहित्य परिषद, वनमाली सृजन पीठ सहित अनेक साहित्कारों एवम समाज सेवियों ने बधाई प्रेषित की है

 


अन्य पोस्ट