कोण्डागांव

दूसरी बार उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुने गए केशकाल विधायक, दी बधाई
05-Jan-2023 2:53 PM
दूसरी बार उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुने गए केशकाल विधायक, दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 5 जनवरी।
केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम को लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है।  
वर्ष 2018 से अब तक छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के लिए विधायक संतराम नेताम को दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं। लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट विधायक चुने जाने के बाद छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत समस्त मंत्री व विधायकों ने संतराम नेताम साथी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही केशकाल विधानसभा क्षेत्र एवं समूचे कोंडागांव जिले के सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक संतराम नेताम को शुभकामनाएं प्रेषित कर रहें हैं।

ज्ञात हो कि संतराम नेताम केशकाल विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक के रूप में चुन कर आए हैं। सत्तापक्ष में होने के बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को बड़ी ही गंभीरता के साथ सदन में उठाते आ रहे हैं।
उनकी लोकप्रियता एवं कार्यशैली के फलस्वरूप विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने विधायक संतराम नेताम को सत्तापक्ष की ओर से दूसरी बार उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया है। वहीं विधायक संतराम ने भी सभी क्षेत्रवासियों की ओर से मिल रहे बधाई संदेश एवं शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट