कोण्डागांव

नहीं रहे पूर्व विधायक मंगलराम उसेण्डी
26-Dec-2022 8:57 PM
नहीं रहे पूर्व विधायक मंगलराम उसेण्डी

अंतिम यात्रा में उमड़ी हजारों की भीड़
कोण्डागांव 26 दिसंबर।
पूर्व विधायक मंगलराम उसेण्डी का लंबी बीमारी के चलते रायपुर के निजी अस्पताल में 25 दिसंबर की देर शाम निधन हो गया है। 

वे प्रधान अध्यापिका श्याम कुमारी उसेण्डी, जिला खेल अधिकारी अशोक उसेण्डी, पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद किरण उसेण्डी, नगर पालिका कोण्डागांव उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी के पिता थे। वे मध्यप्रदेश के सुंदरलाल पटवा सरकार में मार्च 1990 से 1992 तक कोण्डागांव विधायक रहे। उन्होंने विधायक सुकलाल मंडावी को हराकर पहली बार कोण्डागांव में भाजपा का उदय किया था। उनके निधन से नगर में शोक का माहौल है। 

उनकी अंतिम यात्रा 26 दिसंबर की दोपहर उनके गृह निवास सरगीपाल पारा से अंबेडकर वार्ड मुक्तिधाम के लिए निकाली गई। जिसमें राज्य भर के भाजपा, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व नेता, आम जन हजारों की संख्या में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट