कोण्डागांव
प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के वारिसों को 8 लाख रूपए की सहायता
14-Dec-2022 8:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 14 दिसम्बर। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के 3 वारिसों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत बड़ेराजपुर तहसील अंतर्गत होनावण्डी निवासी सोमरूराम मरकाम पिता स्व. मुण्डरू मरकाम को 4 लाख रूपए तथा तहसील कोण्डागांव के माकड़ी निवासी श्रीमती झुनकी मौर्य पति शिबो मौर्य एवं शिबो मौर्य पिता स्व. सुकुल मौर्य को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे