कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 नवम्बर। जिले में विकास नगर ग्राउंड में छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप के हाथों किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ शासन के कल्याणकारी, विकास निर्माण कार्यों के योजना जैसे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरपालिका वन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, जिला पंचायत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ यांत्रिकी विभाग, सभी बैंक एवं स्व सहायता समूह विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है, जहां छत्तीसगढ़ शासन के कल्याणकारी विकास निर्माण योजनाओं को दर्शाया गया है। साथ ही लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।