कोण्डागांव

पुलिस स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम
31-Oct-2022 9:31 PM
पुलिस स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 31 अक्टूबर।
शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस झंडा दिवस 21 अक्टूबर से प्रारम्भ कर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस तक संचालित किया गया।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को शहीद पुलिस कर्मियों के स्मृति में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी मुख्यालय डॉ. भूवनेश्वरी पैकरा के पर्यवेक्षण में जिला अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों में राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका थीम पर वाद-विवाद, पेंटिग, निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया।

थाना कोण्डागांव क्षेत्रान्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव, दहीकोंगा व मड़ानार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में थाना विश्रामपुरी क्षेत्रान्तर्गत स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुरी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिहा गांव में शहीद पुलिसकर्मियों के संबंध में जानकारी देकर उनकी स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उपरोक्त सभी स्कूलों में कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में चित्रकला, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट