कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
फरसगांव, 30 अक्टूबर। आज भाजपा मंडल बड़ेडोंगर की बैठक शक्ति केन्द्र उरांदाबेड़ा में रखी गई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं मण्डल प्रभारी प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरूण साना, जिला उपाध्यक्ष झारीराम सलाम की उपस्थिति एवं मण्डल अध्यक्ष हेमचंद देवांगन की अध्यक्षता में कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई- जैसे 1 नवम्बर को छग गौरव दिवस के रूप में सभी ग्राम पंचायतों में मनाना, धान खरीदी केन्द्रों का निगरानी समिति गठन करना, कांग्रेस सरकार के नाकामी को जन-जन तक पहुंचाना, और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को आगामी विधासभा चुनाव में भाजपा का जीत हो, ऐसा मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में मण्डल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें निर्मल नाग, यदुदास मनिकपुरी, जुगधर मरापी, रूपराम बैध, फूलसिंह नाग, भुनेश्वर राना, कुमार सेठिया, भकचंद जैन,सोमनाथ नेताम, केशरचंद पुजारी, सुंदर सिंह मरकाम, रामचरण जैन, लोकचंद जैन, नाथूराम सेठिया, परमेश्वर सेठिया, सोपसिह नाग, मंगतू नेताम, मंगतू धुव्र, रमेश बघेल, अर्जुन कश्यप, बलराम मरकाम, मोहन नेताम, मुकेश जैन, शिवलाल जैन, मायाराम मरकाम, बिष्णु राम, दीपक सहित सभी मण्डल के कार्यकर्ता शामिल हुए।