कोण्डागांव

कलेक्टर ने गारमेंट फैक्ट्री से निर्मित कपड़ों की 9वीं खेप को किया रवाना
20-Oct-2022 10:07 PM
कलेक्टर ने गारमेंट फैक्ट्री से निर्मित कपड़ों की 9वीं खेप को किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 अक्टूबर।
जिले में स्थापित कोंडनार गारमेंट फैक्ट्री अंतर्गत निर्मित कपड़ो के 9वीं खेप की रवानगी कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा किया गया। इस खेप के साथ ही कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री द्वारा कुल 10 लाख कपड़ों की सप्लाई को पूर्ण कर लिया गया है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 11 करोड़ रुपए का है। जिला कलेक्टर में इस उपलब्धि हेतु गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं को बधाई देते हुए आगे और भी बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं से चर्चा करते हुए उनसे फीडबैक जाना और फैक्ट्री के अधिकारियों को भी इसके लिए बधाईयां दी। कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री को फरवरी माह में प्रारंभ किया गया था। जिसमें वर्तमान में 228 महिलाएं कार्यरत हैं और अपनी आजीविका चला रही हैं। इस उपलक्ष्य में कलेक्टर ने हितग्राहियों को दीपावली की बधाई देते हुए सभी को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम सहित अन्य अधिकारी व फैक्ट्री में कार्यरत महिलाएं उपस्थित रहीं।
 


अन्य पोस्ट