कोण्डागांव
प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के वारिसों को 12 लाख रूपए की सहायता
20-Oct-2022 10:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 अक्टूबर। कलेक्टर दीपक सोनी सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के वारिसों को 12 लाख रूपए की अर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत तहसील माकड़ी अंतर्गत सोड़मा निवासी हीराबती पति स्व बुधराम को 4 लाख रूपए, माकड़ी निवासी मालोबत्ती पति दीनबन्धु व दीनबन्धु पिता लखमूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए और केशकाल तहसील कावागांव निवासी ललिता पिता स्व. तातूराम और सुमित्रा पिता स्व. तातूराम को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त सहायता राशि संबन्धित हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश तहसीलदार माकड़ी एवं केशकाल को दिए गए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे