कोण्डागांव
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को ले बैठक
14-Sep-2022 9:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 14 सितंबर। भाजपा की राष्ट्रीय योजना अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जाएगा।
इस विषय को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी व कार्यक्रम प्रभारी प्रवीर सिंह बदेशा के द्वारा विभिन्न जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मनोज जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सेवक नेताम ,प्रेमसिंह नाग जी, तरुण साना, दयाराम पटेल, जसकेतु उसेंडी, जैनेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सुराणा, अनीता नेताम, ईना श्रीवास्तव, बालसिंह बघेल, बंटी नाग, अविनाश सोरी, गामा जायसवाल, खेम नेताम, गौरव शार्दुल, विक्की रवानी, सुनिल भंसाली, यतींद्र सलाम और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे