कोण्डागांव

स्वस्थ मैराथन दौड़ : विजेंद्र-प्रियंका ने मारी बाजी
29-Aug-2022 10:04 PM
स्वस्थ मैराथन दौड़ : विजेंद्र-प्रियंका ने मारी बाजी

कोण्डागांव, 29 अगस्त। उड़ान क्रीड़ा युवा विकास संस्थान द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

उड़ान क्रीड़ा व युवा विकास संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में स्वस्थ मैराथन दौड़ घोटूल गड्डी जोहार, एथेनि करिसॉर्ट मनसराम मरकाम, ह्दय राम मडंावी, यातायात प्रभारी रोहित कुमार बजंारे, टीआई भीमसेन यादव, सरूज यादव, समाप्त केल पीटीआई और उड़ान क्रीड़ा विकास सस्ंथान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनिल कुमार मडंावी सस्ंथापक भारत लाल मडंावी, सलाल नेताम, हेमलाल मंडावी, परमेश्वर मडंावी, कमलेश गुलशन नेताम, अजय चबीलाल मरकाम व संस्था के सहयोगी गण, स्वस्थ मैराथन दौड़ में 10 किमी व 2 किमी पैदल चाल आयोजित की गई, जिसमें दूर दूर से प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रथम स्थान विजेंद्र कुमार बालोद समय 34.50 मिनट में प्राप्त किया, दूसरा स्थान योगेंद्र कुमार तिल्दा 35 मिनट, 32 सेकंड, तृतीय संजय कुमार कोर्राम 36 मिनट 52 सेकंड, चौथा स्थान संतोष मरकाम भीरागांव से 37 मिनट, 9 सेकंड पर विजय हासिल की।

महिला वर्ग में 10 किमी मैराथन प्रथम स्थान प्रियंका साहू 40 मिनट 26 सेकंड, दूसरा स्थान भीमेश्वरी बालोद 42 मिनट 13 सेकंड, तृतीय स्थान रुकमणी साहू 42 मिनट 30 सेकंड मे तय की।

 35 वर्ष से अधिक लिए पैदल चाल 2 किमी जिसमें प्रथम स्थान धरमूराम समय 15 मिनट 39 सेकंड में, दूसरा स्थान नरेश पकैरा समय 16 मिनट 5 सेकंड में तय की। महिला में प्रथम स्थान अमरवती समय 17 मिनट, दूसरा स्थान मानकदई समय 19 मिनट में स्थान बनाया।

 उड़ान क्रीड़ा व युवा विकास संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनिल कुमार मंडावी ने उड़ान क्रीड़ा सस्ंथान के उद्देश्यों को विस्तार से बताते हुए लोगों को चेतना व जन संदेश दिया।


अन्य पोस्ट