कोण्डागांव

कंडम हुई कोण्डागांव की सिटी बसें
29-Aug-2022 9:55 PM
कंडम हुई कोण्डागांव की सिटी बसें

गरीब ग्रामीणों को रियायती दर पर सफर की थी योजना

कोण्डागांव, 29 अगस्त। ग्रामीणों को रियायत दर पर सफर करवाने के उद्देश्य से नगरपालिका कोण्डागांव के माध्यम से सिटी बस का संचालन किया जा रहा था। बस का कुछ सालों से संचालन नहीं होने से वे कंडम हालत में पहुंच चुका है। इस ओर किसी भी जवाबदार अधिकारी का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा।

इस बारे में कोण्डागांव के प्रभारी सीएमओ दिनेश डे ने बताया कि पूर्व के वर्षों में सिटी बस का संचालन किया जा रहा था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान सिटी बस का संचालन नहीं हो पाया। तब से बसें खड़ी है, वे मामले की जांच करवाएंगे कि बसों का संचालन कैसे नहीं करवाया जा रहा है।

पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम के प्रयास से सीटी बसें मर्दापाल, धनोरा, बड़ेडोंगर, माकड़ी व अन्य स्थानों पर 10-12 बसें चलती थी, उन बसों की हालत वर्षों खड़ी होने के कारण कबाड़ हो गई है, जबकि दूरदराज पहुंच विहिन आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में आम लोगों के सुविधा हेतु जिला मुख्यालय से जोड़े रखने हेतु कलेक्टर नीलकंठ टेकाम का प्रयास था।  


अन्य पोस्ट