कोण्डागांव

हीरक महोत्सव : मरकाम ने शुरू की 75 किमी की पदयात्रा
09-Aug-2022 8:55 PM
हीरक महोत्सव : मरकाम ने शुरू की 75 किमी की पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 अगस्त।
विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव में 75 किलोमीटर की आजादी गौरव पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह नगर के शीतला माता मंदिर से प्रारंभ की गई।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ हीरक महोत्सव पर आजादी गौरव पदयात्रा मोहन मरकाम की अगुवाई में कोंडागांव विधानसभा के सभी ग्रामों से आये कांग्रेसजनों, प्रबुद्ध नागरिकों स्कूली बच्चों एवं आमजनों की मौजूदगी में हजारों की संख्या में बरसते पानी के साथ प्रारम्भ हुई, जो कि  संबलपुर कुसमा कचोरा ग्राम होते हुए बनियागांव पहुंची, जहां पर रात्रि विश्राम हुआ।

संबलपुर में नुक्कड़ सभा भी आयोजित किया गया था. नुक्कड़ सभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है, साथ ही मौके पर 17 किसानों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया।

 पदयात्रा के प्रथम दिवस में 16 किलोमीटर दूरी तय किये। आज के रात्रि विश्राम के साथ स्थानीय रामायण मंडली के साथ रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा तत्पश्चात् नुक्कड़ नाटक हुआ।

10 अगस्त सुबह 6 बजे से बनियागांव में प्रभात रैली निकाली जाएगी एवं साफ सफाई कर श्रमदान किया जाएगा एवं दूसरे दिन की पदयात्रा ग्राम बनियागांव से 10 बजे शुरू होकर दहीकोंगा, राजागांव, बाखरा, कुकाडग़ारकापाल में सभा करते हुए बड़े कनेरा पहुंचेगी, जहां पर रात्रि विश्राम तय है।  पदयात्रा में  जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमुक लाल दिवान, देवचंद मतलाम भगवती पटेल,गीतेश गाँधी सुरेश पाटले श्अनुराग पटेल ,तरुण गोलछा, भारत देवांगन शंकर मंडावी शिवलाल मंडावी आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट