कोण्डागांव

11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
09-Aug-2022 8:48 PM
11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 9 अगस्त।
भारत स्काउट एवं गाइड जिला शाखा कोंडागांव से संबद्ध  समस्त विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

आगामी 11 से 17 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत जिले एवं विकासखंड के राज्यपाल, राष्ट्रपति स्काउट, गाइड ,रोवर एवं रेंजर अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे एवं इस दौरान आम लोगों को भी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही साथ समस्त स्काउट, गाइड ,रोवर, रेंजर द्वारा पूर्ण स्काउट गाइड गणवेश में जिला, विकासखंड एवं स्थानीय स्तर पर तिरंगा झंडा रैली निकालेंगे।


अन्य पोस्ट