कोण्डागांव

कोण्डागांव, 4 अगस्त। कोण्डागांव के सीएमओ को निलंबित किया गया है। विजय कुमार पाण्डेय मुख्य नगर पालिका अधिकारी की नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में पदस्थापना के दौरान बोर खनन कार्य आमंत्रित निविदा में छग नगर पलिका मेयर इन कॉसिल प्रसिडेन्ट इन कौसिल के काम काज का संचालन ंतथा प्रधिकारीयोंं का शक्तियां एवं कर्तव्य नियम 1998 का पालन नहीं करने, श्रमिक प्रदाय हेतु आंमत्रित ई- निविदा की कार्यवाही में प्रतिस्पर्धा के अभाव मे भी नीलामी की जाकर निकाय को आर्थिक क्षति पहुंचाने के कारण राज्य शासन एतद्द्वारा छग राज्य नगरपालिका कार्यपालन यांत्रिकी स्वास्थ सेवा, भर्ती तथा सेवा शर्त नियम 2017 के नियम 33 के प्रावधान अतर्गत विजय कुमार पाण्डे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कोण्डागांव को तत्काल प्रभाव से निलाबित किया है।
निलंबन अवधि पाण्डे का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेंत्रीय कार्यालय जगदलपुर नियत किया जाता है निलंबन अवधि मं नियमानुसार जीवन निर्वान भत्ते की पात्रता होगी।