कोण्डागांव

प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ़ टिप्पणी
01-Aug-2022 10:08 PM
प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ़ टिप्पणी

भाजपाईयों ने की कड़ी कार्रवाई की माँग

कोण्डागांव, 1 अगस्त। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस नेता बिरश साहू के खिलाफ़ माकड़ी थाना में भाजपाईयों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज कराने वाले भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

 भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ़ टिप्पणी करके कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष बिरश साहू निचले स्तर तक गिर गए। इस देश का संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है, लेकिन इस अधिकार के तहत व्यक्ति को किसी नागरिक के खि़लाफ़ अनर्गल टिप्पणी या बयानबाज़ी करने की छूट नहीं दी सकती।

जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि हताश-निराश होकर राजनीति में हाशिए पर सिमटी कांग्रेस पद की गरिमा का सम्मान तक करना भूल चुकी है। चाहे फिर राष्ट्रपति हो या अन्य सर्वोच्च पदों पर आसीन प्रबुद्धजन। कांग्रेस के कुछ नेता आए दिन अनर्गल बयानबाज़ी करते नजऱ आते हैं। देश में ऐसा कानून होना चाहिए ताकि राष्ट्रपति, पीएम या अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल न कर पाए।

इस दौरान जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना, दयाराम पटेल, चंदन साहू, दीपेंद्र नाग,  संजू पोयाम, मनोज साहू, संजू ग्वाल, मेसलाल पोयाम, कृष्णा नाग, सुधर बघेल, ललित पोयाम, प्रतोष त्रिपाठी, बंटी नाग, दिलावर कपाडिया,पोलटू चौधरी व अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट