कोण्डागांव

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा ने मनाया जश्न
22-Jul-2022 9:12 PM
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 जुलाई।
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने विकास नगर के अटल सदन में प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी के नेतृत्व में आदिवासी लोक नृत्य के साथ आतिशबाजी करते हुए नगर के मुख्य चौक जयस्तभ बस स्टैंड बाजारपारा मैन रोड होते हुए नगर भ्रमण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व आदिवासी समाज के लोगों ने भी मुख्य चौक पर उपस्थित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की। आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होना अत्यन्त हर्ष का विषय रहा।

इस अवसर पर नगरवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कोण्डागांव क्षेत्र के सभी समाज के लोगों ने मिलकर उत्सव मनाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जितेंद्र सुराना, जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, प्रवीध बंदेशा, गोपाल दीक्षित, दयाराम पटेल, प्रदीप नाग, हरिशंकर नेताम, राजेंद्र नेताम, इनाश्रीवास्तव हेमकुवर पटेल, किरण नुरेटी संगीता पोयाम, लक्ष्मी ध्रुव, रेखा साहू, बालकुवर प्रधान, गोविद राम टेके, संजू मंडावी, राहुल गुप्ता, लक्ष्मण नेताम शिवम चांद देवागन, यतीन सलाम, नागेश देवागन, विकास दुआ, करून नाईक, रौनक, बाबा खान, राम सलाम, गौरव  ठाकुर, रानू सेन,  पोलटु चौधारी अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट