कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी मंडल केशकाल का गुरुवार को पूर्व विधायक निवास में मंडल कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई। बैठक के दौरान आगामी चुनाव की रणनीति के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई भी दिए।
बैठक में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया और राजेंद्र नेताम के उपस्थिति में बैठक ली गई। बैठक में मंडल के समस्त विस्तारक प्रभारियों से भी चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए आगामी 2023 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष धनराज मालू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी, विजय पिया, नवदीप सोनी, प्रदीप सिन्हा, नवल मरकाम, पिला बाई जैन, कमला नेताम , जमुना बघेल, मनीषा सलाम, नारायण ठाकुर, धनराज पटेल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।