कोण्डागांव

कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाने आह्वान
21-Jul-2022 2:24 PM
कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाने आह्वान

भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 जुलाई।
आज भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय विकास नगर के अटल सदन, कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, भारतीय जनता पार्टी जिला कोण्डागांव के जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा का मार्गदर्शन महिला मोर्चा की बहनों को प्राप्त हुआ। जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी आने वाले दिनों में होने वाले पार्टी व संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई एवं रणनीति बनाई गई।

लता उसेंडी  ने महिला मोर्चा की बहनों को पार्टी और संगठन में महिला मोर्चा की भूमिका को स्पष्ट करते हुए बताया कि आगामी आने वाले चुनाव वर्ष में पार्टी व संगठन में महिला मोर्चा की भूमिका अहम होगी, और महिला मोर्चा की बहनों से प्रत्येक बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया एवं प्रदेश की बहनों को यह भी बताने को कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में अगर कोई सरकार सशक्त एवं सुरक्षा प्रदान कर सकती है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो सकती है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता नेताम, हेमकुंवर पटेल, ईना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव, रेखा साहू सोनामणि पोयम, सोमा दास, श्यामा नेताम, सूरज नेताम, मोहिता पटेल, संगीता चक्रधारी, शिवंती, हीरामणि देवांगन, बसंती ठाकुर, कमला नेताम, गीता, बबली नाग, जमुना बघेल, प्रमिला नेताम, सरस्वती नेताम एवं अन्य महिला मोर्चा की सहयोगी जने उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट