कोण्डागांव

छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
19-Jul-2022 9:16 PM
छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 19 जुलाई।
पुलिस ने  छेड़छाड़ के आरोप में धनौरा अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय  ने आरोपी को जगदलपुर जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार धनौरा अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुधांशु साहू के खिलाफ थाना धनौरा में धारा 354 का अपराध कायम कर पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में थी। आरोपी डॉक्टर ने 19 वर्षीय लडक़ी के इलाज के बहाने छेड़छाड़ किया था। बेड टच जानकारी मिलने पर धनौरा के जागरूक जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर आरोपी डॉक्टर से भी उसका पक्ष सुना। गोलमोल जानकारी देकर भ्रमित करने पर आरोपी डॉक्टर को लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई और पीडि़ता के साथ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के कथन अनुसार बयान दर्ज कराया।

प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाये जाने पर पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार में लेने अस्पताल और उसके क्वार्टर पहुंचे तो वह वहां पर नहीं मिला। जिसके बाद फरार डॉक्टर की पुलिस पतासाजी करने में जुटी रही।

ग्रामवासियों एवं विभागीय लोगों का कहना है कि-साहू डॉक्टर महिलाओं के प्रति गंदी नीयत रखता है और पहले भी ऐसा कर चुका है, पर ग्रामवासियों ने पद की मर्यादा को देखते छोड़ दिये। आरोपी डॉक्टर अपने क्वार्टर में भी इलाज किया करता था। डॉक्टर के मनोवृत्ति एवं कार्य व्यवहार को लेकर धनौरा क्षेत्रवासी बहुत क्षुब्ध एवं आक्रोशित हंै और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल  के आदेश से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी कोण्डागांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना धनोरा एवं थाना फरसगांव से विशेष टीम गठित की गई।

आरोपी डॉ. सुधांशु शेखर साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय  ने आरोपी डॉ. सुधांशु शेखर साहू को जगदलपुर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट