कोण्डागांव

भाजपा शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक
02-Jul-2022 4:23 PM
भाजपा शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक

कोण्डागांव, 2 जुलाई। भाजपा कोण्डागांव शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय अटल सदन में 1 जुलाई को आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रम और संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करने, बूथ मंडलों में युद्ध स्तर में कार्य करने के निर्देश दिए गए। शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक व कार्य विस्तारक को बूथ स्तर पर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।

बूथ मंडलों में युद्ध स्तर पर पार्टी के संपूर्ण कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, जिलाकार्यालयमंत्री दयाराम पटेल, कमलेश मोदी, मंडल महामंत्री कुलवंत चहल, सुभाष पाठक, विनय राज, सुनील कोर्राम, प्रदीप साहू, आदि सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट