कोण्डागांव

कोण्डागांव, 1 जुलाई। बाबा साहेब सेवा संस्था कोंडागांव के मुकेश मार्कंडेय अध्यक्ष व पुष्कर सिंह मंडावी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
ज्ञात हो कि बाबा साहेब सेवा संस्था जिला अध्यक्ष संतोष सावरकर का निधन 9 जून को हो जाने के कारण संस्था में अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। चूंकि अध्यक्ष पद खाली होने के कारण पदभार आवश्यक था, जिस हेतु 29 जून को आवश्यक आम सभा आहुत कर संस्था के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में खाली पदों पर मनोनयन किया गया, जिसमें सक्रिय समाजसेवी एवं पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश मार्कंडेय को बाबा साहेब सेवा संस्था के अध्यक्ष पद पर तथा पुष्कर सिंह मंडावी को संस्था का उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन कर नई जिम्मेदारी दी गई। संस्था के संरक्षक तिलक पांडे व पंचू सागर ने संस्था को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य मुख्य सलाहकार बुध सिंह नेताम, सचिव रमेश पोयम, पीपी गोंडाने, जगदीश महेशकर, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश नाग, जिला मीडिया प्रभारी बिरेंद्र नेताम, देवानंद चौरे, सिद्धार्थ महाजन एवं अन्य सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।