कोण्डागांव

कोंडागांव के पर्यटन को बढ़ावा देने कलेक्टर पुष्पेंद्र का सराहनीय काम- संतराम
01-Jul-2022 9:23 PM
कोंडागांव के पर्यटन को बढ़ावा देने कलेक्टर पुष्पेंद्र का सराहनीय काम- संतराम

कोंडागांव एवं कांकेर कलेक्टर का तबादला, विधायक ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 1 जुलाई।
मंगलवार को प्रदेश के 19  जिलों के कलेक्टर बदले दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को कोंडागांव के बाद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का गृह जिला दुर्ग की कमान सौंपी गई है, वहीं आईएएस दीपक सोनी कोंडागांव जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं।

केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम  ने गुरुवार की शाम टाटामारी में कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार के स्थानांतरण होने पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधायक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही विधायक ने केशकाल विधानसभा को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करते हुए यहां के युवाओं को रोजगार दिलवाने एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से देश भर में एक अलग पहचान दिलवाने के लिए कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा  को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञात हो कि कोंडागांव जिले के कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इको पर्यटन केंद्र टाटामारी, लिमदरहा मिडवे रिसॉर्ट, कुएंमारी क्षेत्र के जलप्रपात और माँझीनगढ़ जैसे पर्यटन स्थलों को एक नए रूप में विकसित करते हुए उन्हें अलग पहचान दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है। विगत दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथो से लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट का लोकार्पण भी हुआ। सीएम ने मिडवे का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं व संसाधनों के साथ साथ मनोरम दृश्यों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।

कलेक्टर के प्रयास से ग्रामीण युवाओं को मिला रोजगार
कलेक्टर मीणा के प्रयासों का ही नतीजा है कि केशकाल का इको पर्यटन केंद्र टाटामारी इन दिनों देश एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। इसका श्रेय जिले के कलेक्टर रहे पुष्पेंद्र कुमार मीणा को जाता है, जिन्होंने टाटामारी के विकास के लिए काफी मेहनत की यहाँ तक की टाटामारी के विकास कार्य में लगे गाइड के लोगों से विनम्रता पूर्वक व्यहार करते हुए उन्होंने प्रोत्साहित करने का काम करते रहे। केशकाल के समस्त पर्यटन केंद्रों को विकसित करते हुए राज्य के मानचित्र में विशेष पहचान दिलवाने के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा हमेशा याद रखे जाएंगे।


अन्य पोस्ट