कोण्डागांव

संगठन की मजबूती व शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
11-Jun-2022 8:54 PM
संगठन की मजबूती व शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कांग्रेस का नवसंकल्प शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 जून।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के ऑडिटोरियम में 11 जून को नवसंकल्प शिविर का आयोजन किया गया। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस व मनोनित पदाधिकरी यहां उपस्थित रहे।

उदयपुर राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित नवसंकल्प शिविर (कार्यशाला) भारत जोड़ो अभियान की बातों को बताया गया। आगामी चुनाव 2023-24 के लिए रणनीतियों के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों ने सत्ता संगठन के बीच समन्वय के साथ संगठन की मजबूती एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अपनी-अपनी बातें रखीं।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बिरेस ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व जिला प्रभारी यशवर्धन राव, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान सहित जिला कार्यकारिणी जिला, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं प्रमुख कांग्रेस जन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट