कोण्डागांव

नपा के तीन पार्षदों ने भाजपा से दिया इस्तीफा
30-May-2022 9:18 PM
नपा के तीन पार्षदों ने भाजपा से दिया इस्तीफा

कोंडागांव,  30 मई। कोंडागांव नगर पालिका परिषद के तीन पार्षद वर्षा यादव, अनीता पोयम और इरसाद खान के द्वारा भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया गया है। इस बारे में मिली जानकारी अनुसार गांधी वार्ड के पार्षद अनीता पोयम, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के पार्षद वर्षा यादव एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड के पार्षद इरशाद खान ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष को सौंपा है।
 


अन्य पोस्ट