कोण्डागांव
मूर्तिकार व चित्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
11-May-2022 10:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 11 मई। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार और चित्रकार संघ जिला इकाई के कलाकारों द्वारा कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को कोरोना काल में हुए स्थानीय कलाकारों को शासकीय विभागों के कार्य न मिलने के कारण जो क्षति हुई है और उनकी दयनीय स्थिति से अवगत करा कर ज्ञापन सौंपा गया।
लेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संघ को आश्वासन दिया व स्थानीय कलाकारों से कार्य कराने के बात कही।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष प्रकाश कुंभकार, राजपूत, सचिव उमाशंकर बघेल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार देहारी, संरक्षक मदनसिंह ध्रुव, दिलीप सिंह ठाकुर, सह सचिव बैजनाथ तिवारी और संघ के सभी सदस्य सम्मिलित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे