कोण्डागांव

प्रांताध्यक्ष का साहू समाज ने किया स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 27 अप्रैल। पुराना विश्रामगृह में नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष टहल सिंह साहू के प्रथम कोण्डगांव नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष राजेश साहू, संरक्षक बिरस साहू, संतोष साहू, महामंत्री बसंत साहू, जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू, महिला उपाध्यक्ष कविता साहू, मीडिया प्रभारी पवन साहू, पांचों तहसील के तहसील अध्यक्ष लखेश्वर साहू कोण्डगांव गजेंद्र साहू, विश्रामपुरी मोतीराम साहू, फरसगांव, चंदन साहू, माकड़ी बृजलाल साहू, केशकाल नगर अध्यक्ष डीएस साहू, व समस्त स्वजातीय बंधुओं और भगनियो की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष हलधर साहू, धमतरी जिला अध्यक्ष दयाराम साहू, राजेंद्र साहू, दुर्ग का जोरदार आतिशबाजी कर तिलक लगाकर और पुष्पाहार तथा बुके भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश साहू संघ के कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह 2 मई को निमंत्रण जिला साहू संघ को दिया गया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने समाज में एकता और अनुशासन को सर्वोपरि मानते हुए एकता पर बल दिया। इसके साथ ही साथ ग्रामीण स्तर से प्रांत स्तर पर एक समान नियमावली लागू किया जाएगा और समाज में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों को हावी नहीं होने दे। समाज हित के माध्यम से देश हित को सर्वोपरि रखा जाएगा। तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि व्यक्ति से ऊपर समाज है और समाज से ऊपर देश है, जहां देश हित की बात होती है। वहां समाज और व्यक्तिगत हित गौण होना चाहिए।
इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने भी समाज के उत्थान हेतु अपने विचार प्रकट किए। समाज के अन्य पदाधिकारी कविता साहू, जिला उपाध्यक्ष स्वाति साहू, नगर उपाध्यक्ष सत्यभामा साहू, पूर्व तहसील महिला अध्यक्ष दुर्गा साहू, पूर्व अजय महिला जिला अध्यक्ष ममता साहू, उमेश साहू, तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप साहू, नगर साहू समाज, विजय साहू, सचिव अशोक साहू, संगठन सचिव, शिवचरण साहू, कोषाध्यक्ष, रामेश्वर साहू, वरिष्ठ नागरिक महेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ, निर्मल साहू, पूर्व तहसील सचिव और समाज के अन्य स्वजातीय बंधु भगिनियों का विशेष सहयोग मिला।