कोण्डागांव

कोण्डागांव, 26 अप्रैल। कार्यालय कलेक्टर डीएमएफ कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ कोण्डागांव अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव के 9 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के मरम्मत व जीर्णाीद्धार हेतु राशि 21.81 लाख रूपए का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव व विकासखण्ड माकड़ी के 12 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के मरम्मत व जीर्णोद्धार हेतु राशि 55.27 लाख रूपए का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी व विकासखण्ड केशकाल के 25 प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के मरम्मत और जीर्णोद्धार हेतु राशि 71.12 लाख रूपए का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केशकाल को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस तरह से तीनों विकासखण्ड हेतु कुल राशि 148.20 लाख रूपए का प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है।