कोण्डागांव

सदस्यता अभियान शुरू करने कमेटी के गठन पर चर्चा
23-Apr-2022 10:01 PM
सदस्यता अभियान शुरू करने कमेटी के गठन पर चर्चा

धनोरा में आप का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 23 अप्रैल।
केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत धनोरा में शनिवार को आम आदमी पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से बूथ स्तर तक सदस्यों को जोडक़र पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने हेतु आगामी समय में समूचे ब्लॉक में सदस्यता अभियान शुरू करने हेतु कमेटी के गठन पर चर्चा की गई।

आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर, नंदकुमार बघेल, बीरसिंह नेताम, रविन्द्र कुमार, लखमुराम नाग, संजय पटेल, नितेश ठाकुर, चैतराम सलाम, इदुस पड्डा, रामलाल शोरी पार्टी में शामिल हुए, जिनका पार्टी के पदाधिकारियों ने तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सोनसाय मरकाम ने धनोरा एवं आसपास के अंदरूनी ग्रामों में अनुपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय विधायक का ध्यानाकर्षण करवाने की बात कही। साथ ही राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने हेतु कार्यकर्ताओं से अपील की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उदय सिन्हा, जैमी मंडावी, रूपई बाई, कमलेश सलाम, विधानसभा अध्यक्ष सोनसाय नेताम, पीताम्बर नाग, सुककुराम नाग समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट