कोण्डागांव

दांडी यात्रा के साथ बढ़ रहा हड़ताली मनरेगाकर्मियों का आंदोलन
18-Apr-2022 9:10 PM
दांडी यात्रा के साथ बढ़ रहा हड़ताली मनरेगाकर्मियों का आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 अप्रैल।
नियमितीकरण और वेतन पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर 4 अप्रैल से आंदोलन कर रहे मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी है। आंदोलन के तहत दंतेश्वरी माई के दरबार से शुरू हुई पदयात्रा कोण्डागांव जिले से गुजरी। इस दांडी यात्रा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से मनरेगा योजना के सभी मैदानी कर्मचारियों में उत्साह है।

 कई दिव्यांग मनरेगाकर्मियों ने भी दांडी यात्रा में अपनी सहभागिता निभाकर यह साबित किया है कि, नियमितीकरण के वादे के साथ सत्ता में आई भूपेश बघेल सरकार को इनकी सुध लेनी होगी।

दांडी यात्रा में बस्तर संभाग के मनरेगाकर्मियों के साथ सरगुजा संभाग के भी मनरेगाकर्मियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सत्याग्रह तेज कर दिया है।

मनरेगा महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि, जब तक सरकार अपने वायदे को पूरा नहीं करती है। यह सत्याग्रह निरन्तर चलता रहेगा। महासंघ के आह्वान पर मनरेगाकर्मियों द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालय में हड़ताल भी जारी है।

 


अन्य पोस्ट