कोण्डागांव

हड़ताली मनरेगा कर्मियों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता ने दिया समर्थन
17-Apr-2022 9:32 PM
हड़ताली मनरेगा कर्मियों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता ने दिया समर्थन

कोण्डागांव, 17 अप्रैल। मनरेगा की संविदा हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को समर्थन देने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेण्डी रविवार को हड़ताल स्थल पर पहुंची।

हड़ताल स्थल पर प्रेसवार्ता में कहा कि मनरेगा कर्मचारियों को विगत 12 वर्षों से इनकी नियुक्ति के पश्चात भाजपा के रमन सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कुछ न कुछ इनकी वेतन वृद्धि होती थ, परंतु इन 3 सालों में भूपेश सरकार ने कोई वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई। भूपेश सरकार अपने दिए हुए वादे से मुकर गए, जबकि चुनाव के समय पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव ने वादा किया था। हमारी सरकार आते ही दस दिन में आप लोगों की मांगे पूर्ण किया जाएगा।

मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सारिका देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी, जो 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं करने के कारण मनरेगा के संविदा कर्मी हड़ताल पर बैठने को विवश हो गए। मनरेगा के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायत की कार्य व्यवस्था ठप पड़ गई है।

प्रदेश के मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रमुखों के दो सौ प्रमुखों के दल दंतेवाड़ा से जगदलपुर हड़ताल स्थल पहुंचे। यहा कोण्डागांव मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सारिका देवांगन के नेतृत्व में स्वागत किया गया। तथा अपने-अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात पैदल मार्च करते हुए राजधानी रायपुर के मनरेगा धरना हड़ताल स्थल में सम्मिलित होंगे।


अन्य पोस्ट