कोण्डागांव
राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए आवेदन 20 तक
16-Apr-2022 4:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ योग आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता महिला और पुरूष श्रेणी में अलग-अलग तीन आयु वर्गों में सम्पन्न कराई जाएगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति गूगल फॉर्म की लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन 20 अप्रैल तक भर कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए पूर्व में पंजीयन करा लिया है। उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस कार्यक्रम के तहत सूर्य नमस्कार 26 अप्रैल को सुबह छ: बजे से साढ़े सात बजे तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम साइंस कॉलेज परिसर में किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण कोण्डागांव में सम्पर्क किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे