कोण्डागांव

सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार
13-Apr-2022 10:15 PM
सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार

कोण्डागांव, 13 अप्रैल। सट्टा खिलाते एक सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल से सट्टा-पट्टी से हजारों रुपये का सट्टा खिलाते हुए सटोरिया रंजन ठाकुर को गिरफ्तार किया। सटोरिया से 590 रुपए जब्त कर पुलिस ने गिरफ्तार कर 4 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सटोरिये द्वारा स्थानीय लोगों से सट्टा का पैसा लेकर एप के माध्यम से मुंबई भेजता था।


अन्य पोस्ट