कोण्डागांव

कोरोना वैक्सीनेशन को ले जागरुकता अभियान
13-Apr-2022 9:53 PM
कोरोना वैक्सीनेशन को ले जागरुकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल कोण्डागांव द्वारा फ्री कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल के नेतृत्व में युवा साथियों द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत युवा मोर्चा के साथियों द्वारा वैक्सीनेशन करवाया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया गया।

 इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के गौरव ठाकुर, कुणाल कटियारा, तरुण साहू, अंकित राजपूत, संजू मंडावी, राज ठाकुर व अन्य सहयोगियों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट