कोण्डागांव

हड़ताली मनरेगा कर्मियों को जिपं सदस्यों का समर्थन
13-Apr-2022 9:50 PM
हड़ताली मनरेगा कर्मियों को जिपं सदस्यों का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 अप्रैल।
हड़ताली मनरेगा कर्मचारियों की मांगों को समर्थन देने जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल व खेमचंद नेताम 13 अप्रैल को हड़ताल स्थल पर पहुंचे।

हड़ताली कर्मियों को समर्थन देते हुए जिपं सदस्य बाल सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी, जो 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं करने के कारण मनरेगा के संविदा कर्मी हड़ताल पर बैठने को विवश हो गए। मनरेगा के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायत की कार्य व्यवस्था ठप पड़ गई है। सरकार मनरेगा कर्मचारियों की बात न मानकर ग्राम पंचायत के मजदूरों को मजदूरी देने में विफल हो रही है। कांग्रेस सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए और घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वादों को पूरा करना चाहिए। इसके तहत तत्काल मनरेगा कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए।


अन्य पोस्ट